राजस्थान में विशेष शिक्षकों की भर्ती के लिए सभी साथ आयें
राजस्थान में विशेष शिक्षकों की मांग बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकारी स्तर पर अभी तक रोजगार के अवसरों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। यह हम सभी के लिए एकजुट होने का समय है ताकि हम सरकार और अधिकारियों तक अपनी आवाज़ पहुंचा सकें।
अगर आप विशेष शिक्षक हैं या विशेष शिक्षा से जुड़े कोर्स कर रहे हैं, तो आइए, इस अभियान में हमारे साथ जुड़ें।
हमारी पहल का उद्देश्य:
- एकजुट होकर अपनी आवाज़ सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना।
- राजस्थान में विशेष शिक्षकों के पदों की मांग को बढ़ावा देना।
- सभी विशेष शिक्षकों और छात्रों को एक मंच पर लाना।
कैसे जुड़ें?
हमने आपकी जानकारी को संगठित करने और समूह बनाने के लिए एक फॉर्म तैयार किया है। कृपया नीचे दिए गए फॉर्म में अपनी जानकारी भरें।
आपसे मांगी जाने वाली जानकारी:
- आपका नाम
- शहर का नाम
- योग्यता
- आपका व्हाट्सएप नंबर
इस डेटा के आधार पर हम सभी को एक ग्रुप में जोड़ेंगे। हमारा उद्देश्य एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की मांग करना है। जरूरत पड़ने पर हम अधिकारियों और मंत्रियों से शांतिपूर्ण बैठक करेंगे ताकि विशेष शिक्षकों के रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सके। जानकारी का उपयोग केवल समूह बनाने और हमारी एकजुटता को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।
मुझे पूरी उम्मीद है की आप जो भी जानकारी इस सर्वे मे दर्ज करेंगे वो बिल्कुल सच होगी।
नोट- आप इस फॉर्म को भरने के बाद अपने सभी साथियों तक पहुँच दें और मेरा मोबाइल नंबर 8824140032 अपने Contacts में सेव करें। इसी नंबर के माध्यम से ग्रुप बनाया जाएगा।
![]()