Special Educator Jobs

बिहार विशेष शिक्षक भर्ती में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग

बिहार विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने को लेकर देशभर के कई अभ्यर्थी सजग हैं। ऐसा माना जा रहा है कि हो सकता है कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी आवेदन करे जिनकी योग्यता अधूरी है या जिनके पास आवश्यक वैध प्रमाणपत्र न हों

विशेष रूप से यह संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि कुछ अभ्यर्थियों के पास RCI द्वारा जारी वैध CRR नंबर नहीं है या उनके CRR पर “Special Educator” अंकित नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है, तो यह वास्तविक और योग्य अभ्यर्थियों के अधिकारों का उल्लंघन हो सकता है।

इसी को लेकर कई उम्मीदवार एक निर्धारित ईमेल प्रारूप के जरिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) और अन्य संबंधित अधिकारियों को अपनी शिकायत व सुझाव भेज रहे हैं।


ईमेल प्रारूप – जैसा अभ्यर्थी भेज रहे हैं

सेवा में,
अध्यक्ष महोदय,
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC),
पटना, बिहार।

विषय: बिहार विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी को रोकने हेतु आवेदन।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं बिहार विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) [मुख्य] का अभ्यर्थी हूँ। मैं आपके संज्ञान में यह लाना चाहता हूँ कि वर्तमान में चल रही इस भर्ती प्रक्रिया में कुछ फर्जी अभ्यर्थियों द्वारा गलत दस्तावेज़, शैक्षणिक प्रमाण पत्र अथवा अन्य विवरण प्रस्तुत कर परीक्षा में शामिल होने का प्रयास किया जा रहा है। सिर्फ वैसे ही अभ्यर्थी को मौका मिलना चाहिए जिनके RCI द्वारा जारी CRR नंबर पर स्पेशल एजुकेटर अंकित हो जिनके CRR पर स्पेशल एजुकेटर अंकित नहीं हैं या तो उनकी कोर्स अधूरी है या वो फर्जी है।

इस प्रकार की अनुचित गतिविधियाँ न केवल परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को प्रभावित करती हैं, बल्कि योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों के अधिकारों का भी हनन करती हैं। मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित कार्यवाही की जाए:

  1. सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों का भौतिक सत्यापन कराया जाए।
  2. फर्जी दस्तावेज़ प्रस्तुत करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए।
  3. परीक्षा केंद्रों पर निगरानी कड़ी की जाए तथा बायोमेट्रिक सत्यापन लागू किया जाए।
  4. यदि संभव हो तो संबंधित अभ्यर्थियों की सूची (यदि प्रमाणित हो) सार्वजनिक की जाए।
  5. आवेदन करते समय CRR NO का विशेष जांच किया जाए।

मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि इस संबंध में उचित एवं त्वरित कार्रवाई कर परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करें।

आपकी कृपा के लिए सदैव आभारी रहूँगा।

भवदीय,
नाम – ………………………………………
पता – ………………………………………


ईमेल भेजने के लिए संबंधित ईमेल आईडी

आप इस शिकायत पत्र को निम्नलिखित ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं:


यदि आपको लगता है कि ऐसी स्थिति हो रही है…

तो आप भी यह ईमेल भेज सकते हैं, ताकि कोई गलत प्रक्रिया न अपनाई जाए और सही अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।

यदि आपको इस ईमेल का पूरा कंटेंट और सभी संबंधित ईमेल आईडी चाहिए, तो हमारे Telegram और WhatsApp चैनल से जुड़ें।

हम वहाँ पर पूरी जानकारी समय-समय पर साझा करते हैं।

Loading