HTET

HTET 2023 RESULT : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2023 के परिणाम से जुड़ी अपडेट

हरियाणा मे शिक्षक बनने के लिए पात्र होने के लिए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2023 का आयोजन 2 व 3 दिसंबर 2023 को हरियाणा राज्य के कई केंद्रों मे किया गया था। इसके परिणाम को लेकर छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल 15 दिसंबर को बोर्ड ने HTET 2023 के परिणाम को लेकर एक बेहद जरूरी जानकारी साझा की है।

HTET 2023 की परीक्षा का परिणाम घोषित करने से पहले कुछ बदलाव किए गए हैं । जिनकी जानकारी आप सभी को होना बेहद जरूरी है। परिणाम घोषित करने से पहले इस बार बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन किया जाएगा। इस वैरीफिकेशन को करवाने के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा निर्धारित किए गए केंद्रों मे जाना होगा। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हरियाणा राज्य के 22 जिलों मे जिलावार वैरीफिकेशन केन्द्र स्थापित किए गए है। जहां पर अभ्यर्थी आसानी से जाकर अपना बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन करवा सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए समय निर्धारित किया गया है जो की दिनाक 17.12.2023 से 18.12.2023 तक किया जाएगा।

जैसा की आप सभी जानते है हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा सिर्फ हरियाणा राज्य के अभ्यर्थी ही नहीं देते अपितु अन्य राज्यों के अभ्यर्थी जो हरियाणा मे एक शिक्षक या विशेष शिक्षक बनने की रुचि रखते हैं वो भी इस परीक्षा को देते हैं। इस लिए उन सभी अभ्यर्थियों के लिए जो की हरियाणा के न होकर बाहर के राज्यों के हैं उनके लिए भी बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन की व्यवस्था की गई है। अन्य राज्य से सम्बन्धित परीक्षार्थी अपने साथ लगते जिलों में पहुंचकर अपनी वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते है। विशेष परिस्थितियों में परीक्षार्थी 22 जिलों में स्थापित केन्द्रों में से किसी भी केन्द्र पर उपस्थित होकर अपनी वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है।

इस वैरीफिकेशन को करवाने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत होगी। परीक्षार्थी द्वारा अपना मूल प्रवेश-पत्र (admit card) तथा फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लेकर आना है। जिलावार स्थापित किए गए वैरीफिकेशन केन्द्रों की सूची व जिन परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन होनी है, उनकी सूची आप नीचे देख सकते हैं। यह सूची बोर्ड की वैबसाईट www.bseh.org.in पर भी उपलब्ध है।

केवल सूची में दर्शाए गये अनुक्रमांक वाले परीक्षार्थियों द्वारा ही अपनी वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। इन परीक्षार्थियों को इनके ऑन लाईन आवेदन के समय पंजीकृत मोबाईल फोन नम्बर/ई-मेल पर भी इस बारे संदेश भेजे जाने है। बोर्ड वैबसाईट पर उपलब्ध सूची में से जो परीक्षार्थी दिनांक 17.12.2023 तथा 18.12.2023 को अपनी वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते है, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही बोर्ड द्वारा एक लिस्ट भी जारी की गई है। इस लिस्ट मे उन सभी अभ्यर्थियों के नाम हैं जिनका बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन होना है। अगर आपने भी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2023 दी थी और आप अपने परिणाम का इंतजार कर रहें हैं तो आप भी अपना नाम इस लिस्ट मे देख सकते हैं। आप इस सूची को नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

HTET 2023 CANDIDATES LIST 1 FOR BIO-METRIC- DOWNLOAD NOW

HTET 2023 CANDIDATES LIST 2 FOR BIO-METRIC- DOWNLOAD NOW

अगर आप को यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो आप नीचे दिए गए कमेन्ट सेक्शन से कमेन्ट कर सकते हैं और इसे ज्यादा से ज्यादा साथियों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

Loading