Bihar Special Educator Recruitment Syllabus – Official & Updated (Primary & Middle School)
बिहार विशेष शिक्षक भर्ती – आधिकारिक सिलेबस (प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर)
बिहार विशेष शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) के लिए आधिकारिक पाठ्यक्रम जारी किया गया है। यह पोस्ट उसी ऑफिशियल सिलेबस पर आधारित है।
📘 लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) – संरचना एवं पाठ्यक्रम
1️⃣ प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5) के लिए सिलेबस
यह पत्र दो भागों में विभक्त होगा –
👉 भाग–I
👉 भाग–II
🟦 भाग–I : भाषा (अहर्ता)
- यह पत्र दो भागों में होगा—भाग–I एवं भाग–II।
- भाग–I भाषा (अहर्ता) के लिए अंग्रेज़ी एवं हिन्दी/उर्दू/बांग्ला भाषा का व्यवस्थित ज्ञान।
- इस भाग में अहर्ता के न्यूनतम कम से कम 30 प्रतिशत अनिवार्य होगी।
🟩 भाग–II : सामान्य अध्ययन
- प्राथमिक गणित
- मानसिक क्षमता
- समस्या समाधान क्षमता
- सामान्य विज्ञान
- पर्यावरण शिक्षा
- सामाजिक विज्ञान
- राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दे
इन सभी विषय-पत्रों के पाठ्यपुस्तक SCERT/NCERT से संबद्ध होंगे, लेकिन प्रश्नों का स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के अनुरूप होगा।
2️⃣ माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 6 से 8) के लिए सिलेबस
यह पत्र तीन भागों में विभक्त होगा –
👉 भाग–I
👉 भाग–II
👉 भाग–III
🟦 भाग–I : भाषा (अहर्ता)
- अंग्रेज़ी एवं हिन्दी/उर्दू/बांग्ला भाषा का व्यवस्थित ज्ञान।
- इस भाग में अहर्ता का न्यूनतम कम से कम 30 प्रतिशत अनिवार्य होगी।
🟩 भाग–II : सामान्य अध्ययन
- प्राथमिक गणित
- सामान्य जागरूकता
- सामान्य विज्ञान
- मानसिक क्षमता
- राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषय
🟧 भाग–III : विषय (एक विषय का चयन)
- गणित एवं विज्ञान
- सामाजिक विज्ञान
- हिन्दी
- उर्दू
- संस्कृत
कक्षा 6–8 (सामाजिक विज्ञान विषय) हेतु विशेष निर्देश:
- Section–I में: इतिहास/नागरिक शास्त्र/भूगोल में से एक का चयन।
- यदि Section–I में भूगोल चुना है → Section–II में इतिहास/ अर्थशास्त्र/ राजनीति शास्त्र/ समाजशास्त्र में से एक विषय चुनना होगा।
- यदि Section–I में इतिहास चुना है → Section–II में भूगोल/अर्थशास्त्र/राजनीति शास्त्र/समाजशास्त्र में से एक विषय चुनना होगा।
सभी विषय-पत्र SCERT/NCERT से संबंधित होंगे, लेकिन प्रश्नों का स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के अनुरूप होगा।
📌 अन्य महत्वपूर्ण बिंदु (आधिकारिक)
- भाषा (अहर्ता) भाग–I Qualifying होगा।
- परीक्षा MCQ (Objective) आधारित होगी।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का।
- निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- न्यूनतम उत्तीर्णांक (सरकारी संकल्प अनुसार):
- सामान्य वर्ग – 40%
- पिछड़ा वर्ग – 36.5%
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 34%
- अनुसूचित जाति/जनजाति/महिला/दिव्यांग – 32%
- उत्तरी पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन नहीं होगा।
📲 अधिक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए संपर्क करें:
अगर आप D.Ed. Special Education या B.Ed. Special Education में प्रवेश लेना चाहते हैं या इस भर्ती से संबंधित दिशा-निर्देश चाहते हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं:
🔹 मोबाइल: 8824140032
🔹 वेबसाइट: www.thespecialteacher.in
🔹 YouTube चैनल: The Special Teacher
🔹 Instagram: @tstgurvinder
![]()